फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में फिर दिखे घुसपैठिए: भारतीय सेना की फायरिंग से भागे आतंकी, एलओसी पर सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 24 Jun 2025 06:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी के केरी सेक्टर में मंगलवार सुबह तीन से चार आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सेना की फायरिंग के बाद वे भाग निकले। सेना ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया, जो अब भी जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर उस समय संदिग्ध गतिविधि देखी गई जब नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी आतंकियों के ग्रुप ने घुसपैठ करने का प्रयास किया जिसे गोलीबारी के दौरान भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने खदेड़ डाला।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 से 9 के बीच भारतीय सेना ने बारात गाला क्षेत्र में एल ओ सी के उस पार कुछ संदिग्ध गतिविधि देखीं। इस दौरान पाया गया की तीन से चार आतंकवादियों का एक ग्रुप घुसपैठ करके भारतीय इलाके में घुसने का प्रयास कर रहा है। वहीं भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने एकदम से आतंकियों के ग्रुप पर फायरिंग शुरू कर दी और गोलाबारी के बाद आतंकवादी ग्रुप वहीं कहीं गायब हो गया। उसके बाद पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेरा बंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें