फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में 19 वाहन चालकों के ई-चालान, 43 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
राजोरी में वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोेरी। यातायात पुलिस ने सोमवार को राजल बगनोटी के पास जम्मू-राजोेरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच अभियान चलाया। एआरटीओ राजेश गुप्ता के नेतृत्व में अभियान में कुल 120 वाहनों की जांच की गई। इसमें 19 उल्लंघनकर्ताओं को ई-चालान जारी किए गए। लगभग 43,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र के चल रहे एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। एआरटीओ गुप्ता ने सड़क सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इन विशेष अभियानों का उद्देश्य न केवल उल्लंघनकर्ताओं को दंडित करना है, बल्कि यातायात मानदंडों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित परिवहन वातावरण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने आगे बताया कि नियम तोड़ने वालों को रोकने और पूरे जिले में जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की औचक जांच नियमित रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें