फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ भड़के लोग

Fri, 05 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायलय द्वारा दरियाओं से अवैध खनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। वीरवार को शहर के कल्लर क्षेत्र के लोगों ने एएसपी से मुलाकात कर उनके क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ अवैध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सरपंच सुशील कुमार, पूर्व सरपंच बिहारी लाल, कौशल कुमार ने एएसपी राजोरी तेजेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें बताया कि कल्लर क्षेत्र में बहने वाले दरिया से बडे़ पैमाने पर अवैध रूप से रेत बजरी व पत्थर आदि निकालने का काम जारी है।

इससे जहां एक तरफ दरिया को नुकसान पहुंच रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दरिया के पास बने प्राचीन मंदिर, श्मशान घाट व सिंचाई नहर को बुरी तरह से क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी अवैध खनन होने पर पूर्व डीसी व एसएसपी ने मौके का दौरा कर खनन पर रोक लगाई थी, लेकिन अब फिर से लोग अवैध रूप से उक्त दरिया उसे रेत बजरी, पत्थर आदि निकाल रहे हैं।

लोग जेसीबी मशीनों का प्रयोग कर अवैध खनन में जुटे हैं। इससे प्राचीन मंदिर को क्षति पहुंचने के साथ-साथ श्मशान घाट की जमीन भी धंसती जा रही है। इतना ही नहीं इससे सिंचाई नहर भी खराब हो रही है।

यदि जल्द ही अवैध काम पर रोक नहीं लगाई गई, तो सब तबाह हो जाएगा। एएसपी ने चौकी प्रभारी चिंगस को निर्देश जारी किए कि वह मौके का दौरा कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगा रिपोर्ट भेजें।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें