फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बीजीएसबीयू में महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ का सम्मान

Sun, 09 Mar 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में माैजूद अ​धिकारी। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
कार्यक्रम में जनरल ड्यूटी हेल्पर और सफाई कर्मचारी संवर्ग की महिलाओं के साथ रखा सत्र
विज्ञापन

राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों के योगदान को सराहा और ‘नारी शक्ति’ का सम्मान किया।
उप कुलपति प्रोफेसर जावेद इकबाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनरल ड्यूटी हेल्पर और सफाई कर्मचारी संवर्ग की महिलाओं के साथ संवादात्मक सत्र रखा गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन में इनके अमूल्य योगदान को पहचानते हुए कहा कि हर महिला, चाहे वह किसी भी पद पर हो, समाज की प्रगति और विकास का स्तंभ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर जावेद इकबाल ने बीजीएसबीयू में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और एक समावेशी, न्यायसंगत और सशक्त वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता जताई। महिला कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में समानता और गरिमा सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए उप कुलपति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सशक्तीकरण के संदेश के साथ हुआ। इस मौके पर प्रो. एम जे वारसी (डीन, अकादमिक मामले), डॉ. दानिश इकबाल (मीडिया सलाहकार) और डॉ. मारिया असलम (अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग) बतौर गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें