फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने किला दरहाल और गुन्नी कल्लर में चिकित्सा शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स रोमियो ने लाम स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की तरफ से गुन्नी कल्लर और किला दरहाल में मंगलवार को चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान सेना और नागरिक स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने लोगोें के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया। शिविर में 30 साल से ऊपर के लोगों का बीपी चेक किया गया।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल नौशेरा की महिला चिकित्सक ने महिलाओं और बच्चों के विशेष चिकित्सा मुद्दों को भी संबोधित किया। डॉक्टरों ने कोविड -19 संचारी, त्वचा और विभिन्न जीवन शैली रोगों की रोकथाम के बारे में बताया। शिविर में कैल्शियम, विटामिन-डी मल्टीविटामिन आदि का वितरण भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें