फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी में संदिग्ध दिखने पर सेना ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे दादल क्षेत्र में दो संदिग्धों के देखे जाने पर सेना ने तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को सीमावर्ती क्षेत्र के गांव दादल के पास ग्रामीणों ने दो बिना पहचान के लोगों को जंगल की ओर जाते हुए देखा तो इसकी जानकारी सेना को दी। इसके बाद सेना ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया जो देर शाम तक जारी रहा। वहीं जम्मू में ड्रोन हमले के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सेना के पहले से ही अलर्ट पर होने के बाद अब संदिग्धों के भी दिखने के बाद क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। सुंदरबनी पुलिस ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। बाजार में दाखिल होने वाले सभी रास्तों पर नाके लगा दिए हैं। हर किसी को आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें