नौशेरा। बीते शनिवार की रात को नौशेरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश और आंधी से भारी नुकसान हुआ है। आंधी से बिजली के खंबे और तारें टूट गईं जिससे बिजली की सप्लाई ठप रही। बारिश से मौसम ठंडा होने पर लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाने से परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। चौकी हंडन (कनारा) में आंधी के कारण मोबाइल कंपनी का टावर गिर जाने से लोगों को संचार व्यवस्था में भी बाधा आई। संवाद