फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश में ओले गिरने से गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार की शाम को शुरू हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को गर्मी में राहत मिली है। साथ ही बहुत से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है और फलों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, ओलावृष्टि से जिले की बिजली भी गुल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम को करीब पांच बजे जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, कोटरंका, दरहाल, थन्नामंडी, मंजाकोट में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो करीब दो घंटे तक जारी रहा। रास्तों पर जल भराव हो गया जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है और फलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में सेब, नाशपाती, खुबानी, अखरोट, आदि फलों का बहुत नुकसान हुआ है।
उधर, शहर व आसपास के इलाकों में शाम को सिर्फ काले बादल ही छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। लेकिन, बारिश न होने से लोग मायूस हो गए। कुछ दिनों से शहर और आस पास के इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। लोगों को उम्मीद थी कि शाम को बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। गर्मी के साथ बिजली भी लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। पूरे दिन में घंटों बिजली कट रही है जिससे लोगों को और भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें