फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड, बिजली कटौती कर रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जा रही है, वैसे बिजली की अघोषित कटौती भी लोगों को परेशान करने लगी है। पहाड़ी इलाके जैसे थन्नामंडी, कंडी, बुद्धल, डरहाल, आदि में 24 घंटे में सिर्फ 4 से 5 घंटे ही बिजली दी जा रही है। जबकि, बाकी समय में बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुद्धल की केवल पंचायत के सरपंच फारूक इंकलाबी ने बताया कि जब से सर्दी शुरू हुई है, बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गई है। बिजली की अघोषित कटौती के चलते व्यापार पर असर पड़ता है, और जलापूर्ति भी प्रभावित है। स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डरहाल टोपा के सरपंच वसीम मिरजा ने बताया कि कड़ाके की ठंड के चलते बिजली की कटौती से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बिजली विभाग और जिला प्रशासन के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि 24 घंटे में से सिर्फ चार या पांच घंटे बिजली रहती है, लेकिन बिल पूरे महीने का आता है। यह आम उपभोक्ता पर बड़ा बोझ है। उन्होंने डीसी राजोरी और विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि पहाड़ी इलाकों में बिजली कटौती को बंद किया जाए, ताकि लोग चैन की सांस ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें