लोगां को प्रमाणपत्र वितरित करते बीएमओ इकबाल मलिक।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। गांव और पंचायत स्तर तक तात्कालिक सार्वजनिक सेवा प्रदान करने के लिए एक सप्ताह का विशेष कार्यक्रम चल रहा है। उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कांडी की तरफ से रविवार को शिविर लगाया गया। मौके पर पेंशन योजना के लाभार्थियों को वृद्धावस्था व विधवा के 753 प्रमाणपत्र जारी किए गए।
शिविर सोमवार से शुरू हुए थे और ब्लॉक कंडी के दूर-दराज और दूसरे क्षेत्रों को कवर करते हुए पूरे सप्ताह तक चले। बीएमओ ने कहा कि आउटरीच एरिया में रहने वाले लोगों खासकर वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सीएचसी कंडी आने में काफी परेशानी होती है। इसलिए हमारा लक्ष्य लोगों की सुविधा और लाभ के लिए इस सुविधा को उनके दरवाजे तक पहुंचाना है। शिविर में डॉ. आसिफ इकबाल, डॉ. रिफत, डॉ. अरशद नबी डॉ. जबीन, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद इकबाल शौकत मलिक और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। उन्होंने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में लाभ प्राप्त करने वाले लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिविर से उनको लाभ पहुंचा है। क्योंकि इस हालत में उनके लिए सीएचसी या सीएमओ कार्यालय के चक्र काटना संभव नहीं है।