फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में रोगी कल्यांण समिति की बैठक का आयोजन किया गया

विज्ञापन
उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में रोगी कल्यांण समिति की बैठक का आयोजन किया गया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने शामिल होकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

सीएमओ अब्दुल हमीद जरगर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपजिला अस्पताल में जच्चा बच्चा सुरक्षा योजना के तहत प्रसव वार्ड में एसी की सुविधा देने तथा उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले अन्य मरीजों की दवाइयों तथा उनके लिए वेटिंग शेड आदि की मरम्मत कराने जैसी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सीएमओ ने बीएमओ तथा अन्य डॉक्टरों को निर्देश दिए कि उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी किस्म की परेशानी न हो, इसके लिए सभी ईमानदारी के साथ काम करें, ताकि लोगों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें