दुर्घटना शिकार निधि के तहत 5 मृतक व्यक्तियों के परिजनों को राजोरी प्रशासन ने 4 लाख रुपये प्रदान कि?
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने सड़क हादसों में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को अंतरिम राहत के तौर पर चार लाख रुपये के चेक सौंपे। यह सहायता जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना पीड़ित कोष के तहत प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शमी कुमार और लेखा अधिकारी राजेश कुमार भी उपस्थित थे।
निधि का उद्देश्य सरकारी निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि के स्वामित्व वाले वाहनों सहित यात्री सह निजी वाहनों की सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों, रिश्तेदारों और कानूनी उत्तराधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करना है। उन्होंने एआरटीओ को अन्य मामलों पर कार्रवाई करने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मानदंडों के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कहा। संवाद