राजोरी। स्वास्थ्य ब्लॉक कंडी में विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक जारी रखते हुए विद्यार्थियों को उनके विद्यालयों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी की देखरेख में यह कार्यक्रम कई माह से चल रहा है। अब हर शनिवार को स्कूल स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सलीम उर रहमान और डॉ. हामिद जरगर सीएमओ के निर्देशन में साप्ताहिक श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। जिले के दूरदराज के मोड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विभाग के डॉक्टरों ने किशोर लड़कों और लड़कियों को परामर्श के साथ स्वास्थ्य जांच और उपचार प्रदान किया गया। लैब सेवाओं सहित आयरन और कैल्शियम की गोलियां वितरित की गयी और ब्लड ग्रुपिंग, एचबी परीक्षण भी प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा, छात्रों को हाथ धोने की उचित तकनीक का प्रदर्शन किया गया। डॉक्टरों द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता भी दी गयी है। छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की करने के अलावा दंत स्वास्थ्य सहित उनकी छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज मौके पर ही किया गया।