फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड 57 लाख की लागत से पूरा होगा उपजिला अस्पताल सुंदरबनी की इमारत का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी । उपजिला अस्पताल में लोगों को इलाज के आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से वर्षों पहले शुरू की गई इमारत का निर्माण फंड्स के अभाव के कारण अधर में लटका था। जिसे पूरा कराने के लिए लोगों द्वारा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ राजनेताओं से भी गुहार लगाई गई। अब उपराज्यपाल प्रशासन की ओर से उपजिला अस्पताल के लिए 18.57 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है, जिससे बहुत जल्द उपजिला अस्पताल में निर्माणाधीन इमारत का काम पूरा होने से लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उपजिला अस्पताल में निर्माणाधीन इमारत का काम आठ वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। उस समय इमारत के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे, लेकिन बीच में इमारत के स्ट्रक्चर को बढ़ाने तथा महंगाई बढ़ने के कारण फंड्स खत्म हो जाने से इमारत का निर्माण कार्य को बीच में रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से बार -बार गुहार लगाने तथा पूर्व विधायक राज्य प्रधान रविंद्र रैना के हस्तक्षेप के बाद उपजिला अस्पताल के लिए उपराज्यपाल प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन इमारत को पूरा करने के लिए 18 करोड़ 57 लाख रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग की तरफ से जल्द ही टेंडरिंग कराकर निर्माण पूरा होगा, जिससे सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें