हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग कोटरांका ने किया विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हामिद जरगर के निर्देश पर हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोटरंका में टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त सुरिंदर मोहन ने किया।
चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में दो विशेष टीमों ने हज यात्रियों को टीका उपलब्ध कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी कंडी डॉ. इकबाल मलिक ने की। कार्यक्रम में कुल 38 तीर्थयात्रियों को टीका लगाया गया। मलिक ने तीर्थयात्रियों से बातचीत की और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। हज यात्रियों ने सुविधा के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया। मोहम्मद अयूब लोन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कंडी ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया।