फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेंडेंस रजिस्टर मे छेड़ छाड़ करने और ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर एफएमपीएचडब्ल्यू को किया अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कंडी चिकित्सा ब्लॉक में एक फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एफएमपीएचडब्ल्यू) को उपस्थिति रजिस्टर से छेड़छाड़ करने और ड्यूटी से अनुपस्थिति पर रहने बीएमओ ने उसे हटा कर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में अटैच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीएमओ कंडी डॉ. इक़बाल मालिक के अनुसार कंडी ब्लॉक के धेवान स्थित हेल्थ सब सेंटर में तैनात एफएमपीएचडब्ल्यू, साहनीज अख्तर को सेवा नियमों के तहत उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से पहले दो दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। बीएमओ द्वारा जारी स्पष्टीकरण नोटिस के अनुसार 15 मार्च को धेवान में हेल्थ सब सेंटर के अपने औचक दौरे के दौरान, उन्होंने उक्त एफएमपीएचडबलयू को ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया था। रिकॉर्ड खंगालने पर पाया कि उक्त कर्मचारी 1 मार्च से 15 मार्च तक ड्यूटी पर नर्हीं आई।
उक्त कर्मचारी को संदर्भ में उसी दिन स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। बीएमओ के अनुसार नोटिस का जवाब देने के बजाय कर्मचारी सब सेंटर में गई और 1 से 16 मार्च तक उपस्थिति रजिस्टर में अपनी हाजिरी दर्ज करके रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं 16 मार्च को रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने के बाद साहनीज अख्तर 16 मार्च के बाद एक बार फिर से ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गई।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक ने घोर लापरवाही, कर्तव्य की उपेक्षा, आधिकारिक रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ और कई सार्वजनिक शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, उक्त साहनीज अख्तर को डिप्टी सीएमओ के कार्यालय में अटैच कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। बीएमओ ने बताया कि यदि साहनीज अख्तर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें