स्वास्थ्य विभाग कोटरांका में लगातार दूसरे दिन सुशासन सप्ताह मनाया और चिकित्सा शिविर आयोजित किय?
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। ग्राम एवं पंचायत स्तर तक लोकसेवा को सुचारु रुप से उपलब्ध कराने के लिए सप्ताह भर का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश में और सीएमओ डॉ. शमीम भट्टी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग कंडी ने जमोला में शिविर लगाया। इसका संचालन बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक की देखरेख में हुआ। शिविर में कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
अधिकारियों ने मौके पर ही 96 वृद्धावस्था प्रमाणपत्र, श्रम कार्ड के लिए 15 चिकित्सा फिटनेस प्रमाणपत्र और पेंशन के लिए 9 विधवा प्रमाणपत्र सहित कई दस्तावेज जारी किए। इसके अलावा, डॉक्टरों ने मानसिक बीमारी सहित विभिन्न बीमारियों वाले 108 से अधिक रोगियों की जांच की और उनका इलाज किया और प्रयोगशाला परीक्षणों सहित मुफ्त दवा प्रदान की। इसके अलावा लोगों को कोविड ओमिक्रोन वेरिएंट के बारे में भी जागरूक किया गया। डॉ. इरम यासमीन, डॉ. फारूक तांत्रे, डॉ. अरशद मीर, डॉ. सुमीरा मलिक सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सा जांच सेवाएं प्रदान कीं और दवाएं भी नि:शुल्क वितरित कीं।