फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया घर-घर जारूगता अभियान

विज्ञापन
राजोरी के घरों में कोरोना से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर अभियान शुरू किया है। घर-घर अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें इलाकों में लोगों के घरों में जाकर कोरोना से बचने के लिए उपाय बता रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें लोगों के घर-घर जाकर उन्हें कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए किए जाने वाले उपाय जैसे सामाजिक दूसरी को बनाए रखना, घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना और बाजार जाते समय दूरी बनाए रखना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना आदि बातों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा सर्दी में होने वाले सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से बचने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करती नजर आई। विशेष टीम ने लोगों से कहा कि वे उपायों का पालन करें और यदि उनको कोई भी खांसी, बुखार या जुकाम आदि महसूस होता है कि वह तत्काल बिना समय गवाएं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दौरा करें और डॉक्टर से जांच करवाएं। यदि उनकी स्थिति बिगड़ती है तो तत्काल जीएमसी पहुंचे ताकि समय रहते हैं उनका उपचार हो सके। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाने और कोरोना से बचाने के लिए विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें