फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शहीदों की याद में वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई

विज्ञापन
नौशेरा मे वाद विवाद प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले बच्चों को संमानित करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
नौशेरा। पुलिस की तरफ से शहीदों की याद में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स में आयोजित प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज, हायर सेकेंडरी स्कूल टीएमपी, हायर सेकेंडरी स्कूल कलसियां, हायर सेकेंडरी स्कूल भवानी के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल भवानी की आकांशा शर्मा पहले स्थान पर रहीं। जबकि दूसरे स्थान पर अयाशा असमा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स नौशहरा, तीसरे स्थान पर आकाश शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल टीएमपी रहे। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। इस मौके एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक शहीदी दिवस कार्यक्रम कराया जा रहा है। पुलिस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने पुलिस के कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर एसडीपीओ शाहीन मिर्जा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सिंह, एक्सईएन जल शक्ति विभाग व स्कूल स्टाफ की मौजूदगी रही। इसके उपरांत शहीद संजीवन कुमार के नाम के हसताना गुडा (गगरोट) के नाम रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें