फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थन्नामंडी में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी

Thu, 04 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की थन्नामंडी तहसील के वरूण क्षेत्र में बुधवार को सुबह हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस और सेना को सूचित किया। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। 

जानकारी के अनुसार कुछ लोग बुधवार को सुबह नमाज पढ़ने के लिए अपने घरों के पास वाली मस्जिद में जा रहे थे। तभी खेत में ग्रेनेड पड़ा देखने पर लोग सहम गए। तत्काल उन्होंने थन्नामंडी पुलिस थाने व सेना को सूचित किया।

उक्त स्थान के बिल्कुल पास सेना की एक पोस्ट भी है। सेना व पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। एसएचओ थन्नामंडी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रेनेड को कब्जे में लेने के बाद सेना के बम निरोधक दस्ते के हवाले किया था और उन्होंने ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि ग्रेनेड वहां कैसे पहुंचा इस बात की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ के अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में वर्ष 2013 में एक ग्रेनेड फटने से दो सगे भाई बहनों के चिथड़े उड़ गए थे। दोनों भाई बहन स्कूल जा रहे थे, जब उन्हें रास्ते में ग्रेनेड मिला था।

उन्होंने अनजाने में ग्रनेड को कोई खेलने वाली चीज समझ उसकी पिन निकाल दी थी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि यदि ग्रेनेड उनको नहीं मिलता तो वह जरूर बच्चों के हाथ लगता। सुबह-सुबह बच्चे उसी रास्ते से स्कूल जाते हैं और अनजाने में वह ग्रेनेड के साथ खेलते तो बहुत बड़ी अनहोनी हो जाती।

स्थानीय निवासी अब्दुल रशीद, जमयाीद अहमद राजाक अहमद आदि ने बताया कि पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जांच गंभीरता से करनी चाहिए।

बार बार उसी स्थान पर ग्रनेड का मिलना मेहज एक इतेफाक नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर सेना की पोस्ट है और सेना से भी कड़ी पूछताछ कर सच सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें