फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: दो साल से अधिक समय से बिना प्राचार्य चल रहा जीएमसी राजोरी

Mon, 14 Oct 2024 05:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज का कामकाज चलाया जा रहा है अतिरिक्त प्रभार के आधार पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जीएमसी राजोेरी पिछले दो साल से अधिक समय से नियमित प्रिंसिपल के बिना है। कॉलेज का कामकाज अन्य अधिकारियों की ओर से चलाया जा रहा है, जिन्हें कुछ समय के लिए प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।
प्रिंसिपल डॉ. बृज मोहन गुप्ता की सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर 2021 को हुई थी। वह कॉलेज के तीसरे नियमित प्रिंसिपल थे। हैरानी की बात यह है कि मेडिकल कॉलेज का नेतृत्व केवल तीन नियमित प्राचार्यों ने किया है, जबकि प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिए गए अन्य अधिकारियों ने कॉलेज को पांच बार चलाया है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार ने साल 2017 में जीएमसी राजोेरी की स्थापना की थी। एमबीबीएस छात्रों के पहले बैच को 4 अगस्त 2019 में प्रवेश मिला। इसे पहले खेओरा राजोेरी में एसोसिएटेड अस्पताल के भवन में शुरू किया गया था। मेडिकल कॉलेज अब राजोरी हेडक्वार्टर से 8 किलोमीटर दूर मैरा इलाके में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज के पहले प्राचार्य डॉ. जाहिद एच गिलानी थे, जो प्रभारी प्राचार्य थे। उन्होंने लगभग दो साल तक सेवा की। इसके बाद डॉ. कुलदीप सिंह को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया। इसके बाद डॉ. बृजमोहन गुप्ता को अगला प्राचार्य बनने का आदेश दिया गया और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद मेडिकल कॉलेज नेतृत्वहीन है।
2022 के पहले कुछ महीनों में जीएमसी राजोेरी के एक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जीए शाह ने मेडिकल कॉलेज के मामलों की देखभाल की और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल को पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इसके बाद अक्टूबर 2022 के दूसरे अंतिम सप्ताह में जीएमसी राजोेरी के प्रिंसिपल का प्रभार जीएमसी जम्मू के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. एएस भाटिया को दिया गया, जो तब से इस मेडिकल कॉलेज के मामलों की देखभाल कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नियमित प्रिंसिपल की नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से अतीत में कई प्रयास किए गए थे, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका क्योंकि अधिकांश योग्य अधिकारी राजोेरी में तैनात होने के लिए नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे जम्मू और श्रीनगर जैसे बड़े शहरों में सेवा करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

राजोेरी के लोगों ने कॉलेज में नियमित प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की है। व्यापार मंडल प्रधान राजोरी राजेश गुप्ता, वारिष्ठ समाज सेवी मुश्ताक भट्ट, आदि ने कहा कि जीएमसी राजोेरी में नियमित प्रिंसिपल की तैनाती में देरी करना पीर पंजाल के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार दर्शाता है और इसका नुकसान हम लोगों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें