राजोरी। जिले के चार सड़क निर्माण श्रमिक उन 20 प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये 20 व्यक्ति जम्मू क्षेत्र से हैं और देश भर से आमंत्रित 10,000 विशेष अतिथियों में शामिल हैं।
विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित राजोेरी जिले के चार सड़क निर्माण श्रमिकों में हरदीप सिंह निवासी अग्रिम गांव: कस्तूरी लाल निवासी लूरकोट बागला, सचिन कुमार निवासी धनवा और रविंदर सिंह निवासी फलनी-बुद्धल हैं। ये चारों जम्मू क्षेत्र से विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित 12 सड़क निर्माण श्रमिकों में से हैं। संवाद