फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में चार मिनी बसें जब्त, 12 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। परिवहन आयुक्त जम्मू-कश्मीर विशेष पॉल महाजन के निर्देशों पर मोटर वाहन विभाग ने राजोरी–पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया। एआरटीओ अशिक रफीक मलिक की देखरेख में विभाग की टीम ने इस अभियान में 116 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 12 चालान किए गए और 31,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर चार मिनी बसों को जब्त किया गया जबकि तीन वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई।
अभियान के दौरान वाहन चालकों और संचालकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से यात्रियों की सुरक्षा और वाहनों में ओवरलोडिंग न करने पर जोर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान में मोटर वाहन निरीक्षक लखविंदर सिंह चिब, सहायक मोटर वाहन निरीक्षक नितिन सिंह और एमवीडी राजोरी के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एआरटीओ अशिक रफीक मलिक ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें