फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में धमाका, सेना के पोर्टर ने गंवाया पैर

Mon, 02 Nov 2026 04:05 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना का पोर्टर कृष्ण लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके में उनका दायां पैर कट गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि पोर्टर का दायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


घायल की पहचान लांगर गांव निवासी कृष्ण लाल के रूप में हुई है। वह अग्रिम इलाके से गुजर रहा था तभी अचानक उसका पैर जमीन में बिछी एंटी-पर्सनल बारूदी सुरंग पर पड़ गया और जोरदार धमाका हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। हालांकि, भारी बारिश के दौरान इनमें से कुछ सुरंगें अपनी जगह से खिसककर बह जाती हैं। ऐसे में वे आसपास के इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों और वहां काम करने वाले लोगों के लिए खतरा बन जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें