नौशेरा मे सतगुरु बाबा लाल दयाल जी महाराज का स्थापना दिवस मनाया गया।
नौशेरा। सतगुरु बाबा लाल दयाल जी महाराज की तरफ से 16वां मूर्ती स्थापना दिवस आनंद नगर (बरेरी) में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक सत्संग भजन कीर्तन चलता रहा। इसके बाद भंडारा लगाया गया।
सेवक सुनरशा वाली ने बताया कि बुधवार को सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज के द्वारा आनंद नगर बरेरी नौशेरा में 16 वां मूर्ती स्थापना दिवस मनाया गया है। महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को सुबह रामायण पाठ शुरू किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर दो बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। संवाद