फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी जम्मू हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
राजोरी के कल्लर में हो रहे प्रदर्शन के चलते रोके गए वाहन।
विज्ञापन
राजोरी। जिले के एलओसी से सटे डूंगी क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पशु तस्करों के खिलाफ हुए प्रदर्शन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने राजोेरी-जम्मू हाईवे पर कल्लर चौक को जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के चलते पशु तस्करों के हौसले बुलंद हैं। वह लोगोें के घरों से पशु चुराकर तस्करी करते हैं। विरोध करने पर वह मारपीट करते हैं। दो दिन पहले डूंगी ब्लॉक के देरिया क्षेत्र में रात को कुछ तस्करों ने एक घर से पशु चुराने का प्रयास किया। घर के मालिक ने रोका तो तस्करों ने उसकी पिटाई कर डाली। मंगलवार को लोगों ने पशु से भरी एक गाड़ी को रोककर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के एक अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उनके साथ मारपीट और गली गलौच शुरू कर दी। हिंदू संगठनों ने आरोप बताया कि पुलिस की मिलीभगत से पशु तस्करी हो रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास लिखित में शिकायत करने के बाद भी केवल तस्करों को गिरफ्तार किया, लेकिन जिन लोगों ने बिना मतलब के मार पिटाई की उनके खिलाफ न तो कोई मामला दर्ज किया और न ही उन्हें गिरफ्तार किया। करीब 3 घंटे प्रदर्शन के बाद एसएसपी चंदन कोहली ने प्रदर्शनकारियों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन्होंने लोगों को साथ मारपीट की है उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए और अधिक नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें