मवेशियों के लिए रखा चारा आग में जलकर राख हो गया।
शहर के तारानगर इलाके में नहर किनारे स्थित गुज्जर समुदाय के झोपड़ी में आग भड़क गई।
दो दिन पूर्व ही यहां आग से भूसे का ढेर जल गया था, जो चारा बचा उसमें मंगलवार को फिर से आग लग गई। फायर एंड इमरजेंसी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पहले भूसे का ढेर जला और उसके बाद धान का पुआल भी जल गया।