फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पशु तस्कर दबोचे

Fri, 20 Nov 2015 01:35 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत वीरवार को थन्नामंडी व बुद्धल पुलिस ने चार वाहनों में लदे 23 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर पांच तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के अनुसार थन्नामंडी पुलिस थाने के एसएचओ नरेंद्र सिंह ने एसडीपीओ इफ्तार तालिब की अध्यक्षता में राजोरी थन्नामंडी मुगल रोड स्थित चरुग पुल पर विशेष नाका लगाया था। नाके के दौरान पुलिस पार्टी ने चार वाहनों को जांच के लिए रोका तो पाया कि उनमें मवेशियों को लादकर कश्मीर घाटी की ओर ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर ही वाहनों को जब्त कर चार तस्करों इफ्तकार हुसैन निवासी दरहाल, शाहजाद अहमद निवासी खबलां थन्नामंडी, सज्जाद मलिक निवासी शोपियां कश्मीर, अलताफ हुसैन निवासी दरहाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 पशुओं को मुक्त करवाया।
विज्ञापन


उधर बुद्धल पुलिस थाने के एसएचओ कुलदीप राज के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने नागा थुब नामक क्षेत्र में विशेष नाके के दौरान कश्मीर घाटी की ओर पैदल जा रहे एक तस्कर अब्दुल मजीद निवासी सुंगरी जिला रियासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 पशुओं को छुड़ा लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें