फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से मछुआरे की मौत 24 घंटे बाद शव किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कलर इलाके में बहने वाली नदी में डूबने से मछुआरे की मौत हो गई। आसपास के लोगों और पुलिस की सहायता से शव को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बथूनी निवासी अरुण कुमार बुधवार शाम को मछलियां पकड़ने के लिए गया था। अचानक उसका पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने आपदा राहत टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद वीरवार दोपहर बाद उसके शव को पानी से निकाला। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मछुआरे के परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने इलाके में लगाए गए स्टोन क्रेशर और प्रशासन की लापरवाही के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों ने नदी में बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए हैं जिससे इस प्रकार की घटना होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं देता। इसके चलते आम लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं उपराज्यपाल से अवैध खनन पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें