राजोरी। जिले में पंचायत स्तर पर पांच बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। डीसी राजेश शवन ने बताया कि वीरवार से सभी पंचायतों में कोविड सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार शाम तक सभी पंचायतों में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
डीसी ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही आशा वर्करों, ग्रामीण रोजगार सेवकोें और लोक मित्रों को सक्रिय कर दिया गया था। उनके सहयोग से हर पंचायत में कोविड केयर सेंटर का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। डीसी ने बताया कि पंचायत स्तर पर कोविड केयर सेंटर बनाने से दूरदराज के गांवों में संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को बहुत अधिक मदद मिलेगी। डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोरोना संक्रमण के दौरान किस तरह की भी लक्षण नजर आते हैं तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें ।
सुंदरबनी: एक की मौत, 29 नए संक्रमित मिले
सुंदरबनी। इलाके में कोरोना संक्रमण से एक और की मौत और 29 संक्रमित मिले। प्रशासन की ओर लगाए गए सख्त कर्फ्य के कारण संक्रमण की चेन टूट रही है। पिछले तीन चार दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। गांव सौदरा में वीरवार को संक्रमण से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसका राजोरी में इलाज चल रहा था। बाजार में जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को छोड़कर अन्य को खोलने की अनुमति नहीं है।