फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: मंजाकोट सड़क पर पलटी बस, 10 लोग घायल

विज्ञापन
राजोरी मंजाकोट सड़क पर पलटी मिनी बस ।
विज्ञापन
राजोरी। मंजाकोट पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले घमबीर मुगला इलाके में मंगलवार को एक मिनी के सड़क पर पलटने से 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिनी बस राजोरी से मंजाकोट की ओर जा रही थी कि रास्ते में चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस घमबीर मुगला में सड़क पर ही पलट गई। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घटना में 10 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी मंजाकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मंजाकोट में डॉक्टर ने बताया कि यहां लाए गए आठ घायलों को मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य घायलोें मोहम्मद यूनिस और शाज़िया कोसर को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात फरार चालक की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें