पुरमंडल। पुरमंडल के दीओन पंचायत में बुधवार दोपहर 11 बजे भीषण आग लग गई। रिहायशी इलाके के पास आग देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड के स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा में सूचित किया। इसके कुछ देर बाद ही गाड़ी पहुंच गई और आग को घरों के पास जाते देखकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कई घरों को जलने से बचाया। स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र जिसके घर के पास आग पहुंच गई थी। उसने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आग लगने वाले दोषी लोगों का पता लगाया जाए और अगर आगे किसी ने जानबूझकर लगाई है तो उसे सजा होनी चाहिए। संवाद