मंगलवार को सुबह नगर के निकटवर्ती गांव बनवत में अचानक आग लगने से एक कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इसमें काफी नुकसान हुआ। हादसे में जानी नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढे़ सात बजे गांव बनवत निवासी मोहमद बशीर के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए बाहर भागे।
आसपड़ोस के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे बाद नगर से दमकल विभाग की गाडि़यां पहुंची। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।