फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2015 01:53 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को नेकां ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में और उसे वापस लेने की मांग पर नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन सौंपने जब प्रदर्शनकारी जिला विकास आयुक्त कार्यालय पर गए तो कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था, इस पर वहां ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


इसे कुछ समय बाद पुलिस अधिकारियों ने खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम को काला कानून बताते हुए उसे वापस करवाने के लिए संघर्ष शुरू करने की धमकी दी। दोपहर के समय नेकां कार्यकर्ता पुंछ-हवेली के पूर्व विधायक एवं नेकां यूथ विंग के प्रांतीय प्रधान एजाज अहमद जान की अगुवाई में परेड में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में जुलूस निकाला।

जुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जिला विकास आयुक्त कार्यालय तक पहुंचा। जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी राज्य की पीडीपी और भाजपा गठबंधन सरकार के अलावा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जिला विकास आयुक्त कार्यालय पर पहुंचने पर जब एजाज अहमद जान कुछ सहयोगियों शफीक हुसैन बाबा, बाग हुसैन राठोर, नवीन सिंह आदि के साथ ज्ञापन सौंपने के लिए गए, तो पता चला कि जिला विकास आयुक्त सहित कोई अधिकारी कार्यालय में नहीं हैं।
विज्ञापन


इस पर एजाज अहमद जान और उनके सहयोगियों ने जिला विकास आयुक्त कार्यालय पर ताला लगा दिया। डीएसपी डीआर एम ए गिरी ने उसे खुलवाया। अपने संबोधन में जान ने कहा कि नेकां जल्द इस काले कानून को रद करवाने के लिए राज्य भर में संघर्ष शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें