फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद पंचायत घर से अवैध कब्जा हटा कर पंचायत घर बीडीओ को सौंपा 15-46-53

विज्ञापन
पंचायतघर से कब्जा हटाने के बाद ताला लगाती प्रशासनिक टीम।
विज्ञापन
राजोरी। सरकारी अधिकारियों ने करीब 25 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद एक पंचायत घर से अवैध कब्जाधारियों को बाहर निकाल उसे खाली कराया है। जानकारी के अनुसार उपायुक्त राजेश कुमार शवन को लोगों ने बताया था कि कुछ पंचायत घर पर अवैध कब्जा है जिसे जल्द हटाया जाए ताकि पंचायत घर को पंचायत सदस्य प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

डीसी के निर्देश पर मंजाकोट में पंचायत घर डाबरोट से शुक्रवार को अवैध कब्जे हटाया गया और पंचायत घर को संबंधित गतिविधियों में आगे उपयोग के लिए भवन का कब्जा बीडीओ मंजाकोट को दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पंचायत घर 1998 से अवैध कब्जे में था जिसके चलते पंचायती कार्यों को करने मे दिक्क़तें उठानी पढ़ रही थीं। बता दें कि जबसे राजेश कुमार शवन ने डीसी के पद का कार्यभार संभाला है, तभी से सरकारी कार्यालयोें पर अवैध कब्जे हटाने का कार्य जोरों पर है। एक माह में जिले के विभिन्न इलाकों से करीब 5 सरकारी कार्यालयों से अवैध कब्जे हटाये गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें