सुंदरबनी। गांव चन्नी में बाइक और टेंपो की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव चन्नी में बाइक और टेंपो की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार खेमराज पुत्र साईं दास और उसक ा बेटा रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से खेमराज को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि रमेश कुमार का इलाज सुंदरबनी में ही चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद