राजोेरी। स्थानीय लोगों की समस्याओं पर चर्चा करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पराट में कौमी एकता बैठक आयोजित की गई, जिसमें 32 गांवों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व सरपंच, पूर्व पंचोे , भूतपूर्व सैनिक, स्कूल शिक्षक, मंदिर और मस्जिद के धार्मिक प्रचारकों ने जोश के साथ भाग लिया।
सेना के अधिकारियों ने विभिन्न सद्भावना और संपर्क गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कौमी एकता बैठक का उद्देश्य अनौपचारिक सभाओं में स्थानीय लोगों तक पहुंचना है। संवाद