फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गैरहाजिर मुलाजिम निलंबित एक्सईएन का वेतन रोका

Fri, 19 May 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
विज्ञापन
सरकारी विभागों में सरकारी कर्मियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की जांच करने के लिए एडीसी ने वीरवार को बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सईएन सहित नौ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीसी ने तत्काल सभी गैरहाजिर कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया, जबकि एक्सईएन के वेतन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


डीसी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी ने एडीसी राजोरी मुमताज अहमद को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन कार्यालय छापेमारी के निर्देश दिए। वीरवार को एडीसी जब एक्सईएन कार्यालय पहुंचे तो पाया कि न तो एक्सईएन खुद हाजिर हैं और न ही आठ अन्य कर्मचारी। रिकार्ड खंगालने पर एडीसी ने पाया कि एक्सईएन 18 मई को ही अपनी लीव रख जम्मू रवाना हो गए हैं।

एक्सईएन अपने कंट्रोलिंग अधिकारी को बिना बताए ही स्टेशन छोड़ कर जम्मू रवाना हो गए। एडीसी ने यह भी पाया कि विभाग के आठ अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित थे। पूरे मामले की रिपोर्ट एडीसी ने डीसी को सौंपी। डीसी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने का कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग के गैर हाजिर सभी 8 कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। इतना ही नहीं डीसी ने गैर हाजिर एक्सईएन के वेतन पर भी रोक लगा दी।
विज्ञापन


एसडीएम थन्नामंडी को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि वह उक्त विभाग में एक्सईएन के इलावा अन्य कर्मियों के गैर हाजिर रहने की जांच करें। बाढ़ नियंत्रण विभाग में अक्सर कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर क्यों रहते हैं व एक्सईएन बिना अनुमति के कैसे लीव पर चले गए, इस सारे मामले की जांच कर एसडीएम को जल्द रिपोर्ट सोंपने के निर्देश दिए गए।

कौन-कौन हुआ सस्पेंड
डीसी द्वारा ससपेंड किए गए कर्मियों में मोहम्मद सादिक, मोहम्मद असलम, खलील मीर, रवि कुमार, गुलाम हुसेन, धीरज शर्मा, सज्जाद इकबाल और लतीफ हुसैन शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें