जम्मू कश्मीर पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल की विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके द्वारा कार्यकर्ताओं ने बिल के विरोध में छात्रों-छात्राओं को जागरूक किया। मांग की कि यह बिल को जल्दी से जल्दी हटाया जाए।
परिषद के अध्यक्ष शमीम परवेज ने कहा कि इस बिल के आने से विश्वविद्यालय की स्वतंत्रता को छीन लिया जाएगा एवं रिक्रूटमेंट पॉलिसी भी लेट हो जाएगी। यूनिवर्सिटी बिल के कारण जो न्यू एजुकेशन पॉलिसी द्वारा रिसर्च को बढ़ावा दिया जा रहा था उस पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही में इकाई सचिव अनिकेत चंदन द्वारा यह भी कहा गया कि इस यूनिवर्सिटी बिल के आने से असिस्टेंट प्रोफेसर के की प्रक्रिया में पारदर्शिता भी खत्म हो जाएगी पता इस जल्दी को जल्दी से जल्दी हटाया जाए। पूरे यूनिवर्सिटी में इस बिल के विरोध में छात्र व छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया व अपना विरोध प्रकट किया। हस्ताक्षर अभियान में वरुण गुप्ता, मुस्तफा खान, दानिश कुमार, अमीर खान, उमर भट्ट, सदाकत अली, तारिक खान, नसीर वाणी, विशु गुप्ता उपस्थित रहे।