राजोर। सरकारी पीजी कॉलेज ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग, पेपर बैग बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया।
एनएसएस इकाई सरकारी पीजी कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव 2021 भारत के 75 वें उत्सव का जश्न मनाने के लिए प्लास्टिक को न कहें विषय पर ऑनलाइन इंटर-कॉलेज पोस्टर मेकिंग, पेपर बैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शकील अहमद रैना ने प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दों और जमीन से लेकर समुद्री जीवन तक के प्राकृतिक पर्यावरण के लिए खतरे के बारे में जागरूकता किया। एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक बैग से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने प्लास्टिक बैग के बजाय पेपर बैग या कपड़े के बैग जैसे पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने वाले कलात्मक पोस्टर के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में जीडीसी सांबा की साधना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पीजी कॉलेज राजोरी की अक्सा डार और सोफिया सुल्ताना ने पोस्टर मेकिंग कैटेगरी में दूसरा और तीसरा स्थान मिला। पेपर बैग बनाने की श्रेणी में पीजी कॉलेज के जाहिद कयूम और जीडीसी सांबा की मोहिनी राजपूत को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर सुप्रिया गुप्ता और डॉ. नसीम अहमद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी थे।