फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में 3 बच्चों के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी से सटे गुरदन छावा गांव के निवासी तीन बच्चों के पिता मोहम्मद अशरफ पुत्र अब्दुल हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिवार के सदस्यों ने इसे हत्या का मामला करार दिया है। उन्होंने शनिवार को शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मृतक को कुछ लोग किसी काम के बहाने घर से लेकर आ गए थे। देर शाम को उन्हें सूचना मिली कि अशरफ जीएमसी राजोरी में भर्ती है। जीएमसी में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार अशरफ की मौत शरीर में जहर फैलने से हुई है। पुलिस के अनुसार जहां से अशरफ को बेहोशी की हालत में पाया गया, वहां से जहर की बोतल भी बरामद हुई। वहीं परिजनों ने जीएमसी के सामने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया और उसे एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या का मामला करार दिया।
प्रदर्शनकारी परिजनों ने बताया कि तीन छोटे-छोटे बच्चों का पिता घर से लगभग 40 किलोमीटर दूर जाकर आत्महत्या क्यों करेगा, यदि उसने आत्महत्या ही करनी थी तो वो अपने घर में या घर के आसपास भी कर सकता था, लेकिन कुछ लोगों ने उसे घर से उठा कर थन्नामंडी में उसे मारा और मरने के बाद से आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और उन लोगों की पहचान करे जो उसे उनके गांव से उठाकर थन्नामंडी ले गए। उन्होंने ही उसको जहर देकर मार डाला और बाद में इसे आत्महत्या का नाम दिया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस अपना कार्य कर रही है। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद ही परिवार को सौंपा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर ये चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उसे मारने वालों का पता नहीं लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया वह लोग फिर से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें