फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्यूनिटी कक्षाएं करने में शिक्षा विभाग कर रहा नियम का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोविड-19 के दौरान सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को शिक्षा जारी रखते हुए शिक्षा विभाग ने कम्यूनिटी क्लासेस आयोजित करने के निर्देश जारी किए थे। कम्यूनिटी कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश की बात करें तो शिक्षकों को एक मोहल्ले के बच्चों को इकट्ठा करके खुले आसमान के नीचे सामाजिक दूरी का पूरा पालन करते हुए कक्षाएं आयोजित करनी थी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न इलाकों में कम्यूनिटी कक्षाओं के दौरान निर्देशों का पालन तो किया जा रहा है, लेकिन फिर भी ऐसे कई स्कूल हैं जहां निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कम्यूनिटी कक्षाएं ली जा रहीं हैं। जानकारी के अनुसार मिडिल स्कूल माल सोहना, हाई स्कूल सावनी, हाई स्कूल सागोट और हाई स्कूल ढलेरी ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जिनमें नियमों का उल्लंघन करते हुए बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए स्कूल के अंदर कक्षाएं लगाई जा रही हैं। अभिभावकों ने कहा कि जहां एक तरफ सरकार बच्चों के जीवन का ध्यान रखते हुए स्कूल खोलने को तैयार नहीं है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के शिक्षक बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए उन्हें स्कूल के अंदर ही पढ़ा रहे हैं। जो गलत है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही शिक्षकों ने कम्यूनिटी कक्षाएं खुले आसमान के नीचे लेनी शुरू नहीं की तो वह अपने बच्चों को स्कूल में ही भेजेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में शिवराज होरी ने बताया कि वे इस मामले की जांच करेंगे और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें