फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमसभरी गर्मीं ने फिर किया परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों को एक बार फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। सुंदरबनी में कुछ दिन पहले हुई लगातार बारिशों के कारण यहां गर्मी से काफी राहत मिली थी। तो वहीं पिछले दस दिन से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण यहां एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। जिस कारण लोग गर्मी से बचने के लिए घरों के अंदर ही दुबके हैं। वहीं बारिश नहीं होने के कारण अब फसलें भी सूखे की चपेट में आना शुरू हो गई हैं और अगर आने वाले कुछ दिनों में बारिश नहीं होती है तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें