फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: ग्रीनथॉन से फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में बुधवार को ‘ग्रीनथॉन’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

फिटनेस को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रतीकात्मक ग्रीन वॉक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के योग और ध्यान प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित किया गया था। यह पीर पंजाल जैव विविधता पार्क से शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस वाॅक में विश्वविद्यालय के छात्र, संकाय सदस्य और प्रशासनिक कर्मचारियों सहित लगभग 200 व्यक्तिशामिल हुए। उप कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने स्वास्थ्य जागरूकता को पारिस्थितिक जिम्मेदारी के साथ जोड़ने के प्रयासों के लिए योग और ध्यान प्रकोष्ठ की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करते हुए फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रीनथॉन जैसी पहल स्थायी और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण है। प्रो. इकबाल ने सभी लोगों से पर्यावरण की रक्षा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए स्थायी विकल्प तलाशने का भी आग्रह किया। इस कार्यक्रम को डीन अकादमिक मामलों के प्रोफेसर एमजे वारसी ने झंडी दिखाई। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा में सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। इस मौके पर स्कूल ऑफ बायो साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के एसोसिएट डीन डॉ. एए शाह, योग और ध्यान प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. श्रीकर पंत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें