फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी नगरोटा के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी जिले के नगरोटा क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को जंगल में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जंगल में आग लगने की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वन्यजीव संरक्षण बल के जवानों के साथ दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वन्यजीव संरक्षण बल के असिस्टेंट डायरेक्टर मसूद अहमद ने बताया कि जंगल में लगी आग के पीछे कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। उक्त जंगल सड़क के साथ लगता है, इसलिए आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें