फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: प्लेसमेंट ड्राइव में 21 छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोेरी के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल ने आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से प्री प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें 21 छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सत्र की अध्यक्षता बीजीएसबीयू के उप कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने की। उन्होंने शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उप कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने बीजीएसबीयू के साथ जुड़ने के लिए आईसीआईसीआई बैंक का आभार जताया। उन्होंने छात्रों से कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के 292 छात्रों ने भाग लिया।
आईसीआईसीआई बैंक के जोनल हेड संदीप शर्मा ने प्री-प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन दिया। इसमें उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी की भूमिकाओं, पात्रता मानदंडों और चयन प्रक्रिया के बारे में बताया। इस मौके पर प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. मलिक मुबाशेर हसन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें