फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बीजीएसबीयू ने खेल सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) राजोरी के उप कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में खेल सप्ताह 2025 का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

अपने उद्घाटन भाषण में कुलपति प्रो. जावेद इकबाल ने छात्रों के समग्र विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान सच्ची खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डीन अकादमिक मामलों प्रो. एमजे वारसी ने छात्रों के बीच शारीरिक फिटनेस और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई पहल की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के प्रभारी डॉ. राकेश सिंह संब्याल के स्वागत भाषण के साथ हुई। इसमें रस्साकशी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, शॉट पुट, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, भाला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें