फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: भूस्खलन से नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

Fri, 01 Aug 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बुद्धल थाने के तहत आने वाले लोअर केवल इलाके में वीरवार की सुबह सड़क में भूस्खलन होने से एक डंपर सड़क से फिसल कर नदी मे जा गिरा। इस दौरान उसके चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डंपर डंपर कोटरंका से केवल बीजी की ओर जा रहा था। डंपर जैसे ही लोअर केवल क्षेत्र मे पहुंचा बारिश से सड़क पर भूस्खलन हुआ। इससे सड़क ढह गई और डंपर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर के परखच्चे उड़ गए। उसका चालक मोहम्मद सरफराज पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी ढलेरी खवास गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बुद्धल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत लाया घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें