फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: अग्निवीर भर्ती के लिए 500 युवाओं को किया प्रशिक्षित

Fri, 01 Aug 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। युवा सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रोमियो फोर्स ने अग्निवीर भर्ती पहल के तहत राजोेरी-पुंछ क्षेत्र के लगभग 500 युवा उम्मीदवारों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया है। भारतीय सेना में भविष्य के लिए दूरस्थ और वंचित पृष्ठभूमि के युवाओं को तैयार करने पर केंद्रित यह प्रयास समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
लगभग तीन महीनों की अवधि में रोमियो फोर्स बटालियनों ने शैक्षणिक ज्ञान और मानसिक तैयारी पर आधारित दैनिक, संरचित प्रशिक्षण सत्र आयोजित कि, जो अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। कई प्रतिभागी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षित 500 युवाओं में से लगभग 170 ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। लिखित चरण समाप्त होने के साथ रोमियो फ़ोर्स ने अब योग्य उम्मीदवारों के लिए शारीरिक प्रशिक्षण पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरणों के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए व्यापक फिटनेस कार्यक्रम और निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें