राजौरी ।जम्मू कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है व उससे नशीली दवाए बरामद की है. पुलिस ने कहा कि सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर नौशेरा जाकिर शाहीन मिर्जा की देखरेख में स्टेशन हाउस ऑफिसर सुंदरबनी, संजीव सलथिया के नेतृत्व में एक टीम उस समय इलाके में गश्त पर थी, जब इस एक पैदल यात्री को रुकने का इशारा किया गया था। उक्त व्यक्ति ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया और उस की तालाशी के दौरान उसके कब्जे से दस ग्राम नशीला पाउडर जैसे पदार्थ बरामद किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राजौरी शहर के वर्तमान नबाबन मोहल्ला के निवासी निसार अहमद के रूप में हुई है, जबकि उसके खिलाफ सुंदरबनी पुलिस थाने में 8/21 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।